{"_id":"5a170cc44f1c1bd1408b8918","slug":"201511460036-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में स्टॉक रजिस्टर से कम मिला स्टॉक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निरीक्षण में स्टॉक रजिस्टर से कम मिला स्टॉक
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण में स्टॉक रजिस्टर से कम मिला चावल
- एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने किया था राइस मिल का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
सिरौलीगौसपुर(बाराबंकी)। क्षेत्र के दुर्गा राइस मिल मैलारायगंज का नायब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक व स्टॉक रजिस्टर में काफी अंतर मिला। इस पर संबंधित को किसान का धान कम रेट पर खरीदे जाने पर नाराजगी भी जताई और कार्रवाई किए जाने की बात कही।
उपजिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को नायब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने उक्त राइस मिल का निरीक्षण किया। जिसमें स्टाकॅ व स्टॉक रजिस्टर में काफी अंतर मिला। जिसकी जांच रिपोर्ट एसडीएम को दे दी गई। इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि 22 नवम्बर को धान क्रय केंद्र केवलापुर का निरीक्षण किया गया था। केंद्र पर काफी आनियमियता मिली थी। जिससे प्रतीत होता है कि किसानों का धान केंद्र के बजाय मिल पर तौला जा रहा है। इसलिए गुरुवार को नायब तहसीलदार से क्षेत्र के दुर्गा राइस मिल की जांच कराई गई। जिसमें स्टॉक रजिस्टर व स्टॉक में काफी अंतर मिला है। जिसकी रिपोर्ट एडीएम को भेज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।