{"_id":"5c03fe0ebdec2241cc61844c","slug":"191543765518-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी समेत दो शातिर बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 हजार का इनामी समेत दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
Updated Sun, 02 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेकंड लीड
25 हजार का इनामी समेत
दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
क्रासर
- चोरी की दर्जनों वारदात कबूली, तमंचा, कार व नकदी, जेवरात बरामद
फोटो-13
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। लखनऊ व बाराबंकी समेत कई जिलों में चोरी की दर्जनों वारदात को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामी समेत दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के जेवरात, नकदी, तमंचा व कारतूस व एक कार बरामद की। बदमाशों के दो साथी पुलिस पकड़ से दूर है जिनका पुलिस पता लगा रही है।
एसपी डॉ सतीश कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि 25 हजार के इनामी बदमाश आशीष लोधी निवासी ग्राम बिठौरा थाना रामनगर व उसके साथी हसीब निवासी ग्राम बरेठी कोतवाली देवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में आशीष पर लखनऊ व बाराबंकी जनपद के विभिन्न थानों में करीब 21 अपराधिक मामले दर्ज है। जबकि हसीब पर सात केस है। इन दोनों बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया किक इनके द्वारा एक साल पहले दो दिसंबर 2017 में बाराबंकी शहर के आवास विकास कालोनी निवासी एक बजरंग दल के एक नेता के घर लाखों की चोरी समेत लखनऊ व बाराबंकी के विभिन्न जगहों पर चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई है। यह बदमाश खाली पड़े मकान की रैकी करते थे इसके बाद उस घर के सामने चाक से निशान बना दिया जाता था और फिर रात में वहां चोरी की जाती थी। पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है इसमें यह बदमाश चोरी के बाद एक घर से निकल रहे है। पुलिस ने इनके पास से आठ हजार रुपये की नकदी, एक कार, एक तमंचा कारतूस व हजारों कीमत के सोने व चांदी के जेवरात बरामद किए है। जबकि इस गिरोह के दो अन्य बदमाश समीर अहमद उर्फ सनी निवासी गांधीनगर बाटा वली गली गोबिंदपुरी चिनहट, लखनऊ व विवेक निवासी गोंडा शहर फरार हैं। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की बात कही है।