{"_id":"5ba29364867a55013b110c4e","slug":"181537381220-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के बीच से निकली हाईटेंशन लाइन के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबादी के बीच से निकली हाईटेंशन लाइन के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद(बाराबंकी)। आबादी के बीच हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों से आये दिन हादसों के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
शहर के बीच फैजुल्लागंज से गुजरी हाईटेंशशन लाइन के ढीले तार लोगों की छतों पर लटक रहे हैं। मोहल्ला वासियों मुस्ताक अहमद, असलम, अजीज अहमद, साबिर मास्टर, वसीम, फरजाना, राममूर्ति, आशा कुमारी, समेत तमाम लोगों ने बताया कि पूर्व में मसौली का एक मजदूर तारों की चपेट में आकर अपंग हो गया तो वहीं मोहल्ला की 12 साला की छात्रा मौत की शिकार हो गयी। बताया कि रोज पक्षियों के टकराने से तेज स्पार्किंग होती है आक्रोशित लोगों ने बताया कि दर्जनों शिकायती, मांग पत्र आला अफसरों को भेजे गए जनप्रतिनिधियों को दिए लेकिन किसी ने नहीं सुना। प्रदर्शनकारियों ने डीएम से मांग करते हुए तारों को हटाने की बात कही है।