फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   जानलेवा हमले के मामले में आरोपी को 10 साल की कैद

जानलेवा हमले के मामले में आरोपी को 10 साल की कैद

Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले के मामले में आरोपी को 10 साल की कैद
जानलेवा हमले के दोषी को 10 साल की कैद
विज्ञापन

बाराबंकी। अपर सत्र न्यायाधीश सत्यदेव गुप्ता ने जानलेवा हमले के एक मामले में एक आरोपी को दस वर्ष की कैंद व बीस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मामले में चार अन्य आरोपियों को संदेह के लाभ में दोषमुक्त करार दिया है। जुर्माने की आधी राशि घायल को नियमानुसार दी जाएगी। सहायक शासकीय अधिवक्ता मथुरा प्रसाद वर्मा ने बताया कि थाना टिकैतनगर के ग्राम खमौली निवासी ओंकार प्रसाद श्रीवास्तव 27 सितंबर 2005 को खेत देखने गए थे। तभी प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते गांव के ही जगजीवन राम व उनके लड़कों राममिलन, रामहेतु, रामप्रकाश तथा दीप कुमार ने लाठी-डंडों व भाला से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें ओंकार प्रसाद श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट ओंकार प्रसाद श्रीवास्तव के लड़के वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने थाना टिकैतनगर में दर्ज कराई थी। अपर सेशन जज ने आरोपी राम प्रकाश को दोषी पाते हुए दस साल की कठोर कैद व बीस हजार रुपये जुर्माना भुगतने की सजा सुनाई। कोर्ट ने अन्य चार आरोपियों को संदेह के लाभ में दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed