{"_id":"5bad25ef867a55019f2c956c","slug":"161538074095-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 को कार्यकर्ताओं से मोदी करेंगे मन की बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 को कार्यकर्ताओं से मोदी करेंगे मन की बात
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 को कार्यकर्ताओं से
मोदी करेंगे ‘मन की बात’
- भिलवल स्थित गेस्ट हाउस में दूरदर्शन करेगा लाइव प्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। प्रदेश के जिला बाराबंकी और अलीगढ़ के कार्यकर्ताओं से आगामी 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सांसद आवास पर दूरदर्शन के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सांसद ने बैठक की।
बुधवार को फैक्स के माध्यम से पीएमओ से बाराबंकी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम कराने के लिए स्थान का चयन का सूचना मांगी गई थी। सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी संबंध में गुरुवार को सांसद प्रियंका सिंह रावत ने दूरदर्शन टीम के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सीधा प्रसारण कराने की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में भिलवल स्थित गेस्ट हाउस का चयन कर सूचना पीएमओ को भेज दी गई है। 30 सितंबर को दस बजे से 12.30 बजे कार्यक्रम चलेगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से सीधे बात करेंगे। कार्यक्रम के बारे में समस्त कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया गया है।