फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Wed, 26 Sep 2018 01:22 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित
रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

क्रासर
- लेखपाल की शिकायत पर चार के खिलाफ दर्ज हुआ केस
अमर उजाला ब्यूरो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। खतौनी में नाम सही करने के नाम पर घूस मांगने के आरोपी लेखपाल को एसडीएम ने निलंबित कर दिया। एसडीएम ने पूरे मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है। वहीं आरोपी लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

ग्राम किंतूर निवासी राजेश ने लेखपाल हरीप्रसाद पर गत दिवस खतौनी में नाम सही कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए इसका वीडियो वायरल किया था। वीडियो वायरल के मामले को एसडीएम सिरौलीगौसपुर संतोष कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया था। मंगलवार को एसडीएम ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले की जांच तहसीलदार अखिलेश सिंह को सौंपते हुए जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं जिससे आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उधर आरोपी लेखपाल हरीप्रसाद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने राजेश समेत चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा बताया कि तहरीर मिली है चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed