फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मवेशी चराने गए किसान की घाघरा नदी में डूबकर मौत

मवेशी चराने गए किसान की घाघरा नदी में डूबकर मौत

Sun, 10 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मवेशी चराने गए किसान की घाघरा नदी में डूबकर मौत
मवेशी चराने गए किसान की घाघरा नदी में डूबकर मौत
विज्ञापन


सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। मवेशी चराने गए एक किसान की घाघरा नदी में डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने कड़ी मेहनत के बाद शव बाहर निकाला है।
कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम टटेरवा मजरे परसा निवासी राम कृपाल (45) रविवार को मवेशी लेकर खेतों में चराने के लिए गए थे। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे नदी पार अपने पशुओ को रेता में जाने के दौरान राम कृपाल की नदी में डूूबकर जान चली गई। रामकृपाल को डूबता देख उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पास के गांवों से गोताखोर बुलाया जिसके बाद काफी मशक्कत से राम कृपाल की लाश को नदी के बाहर निकाला जा सका है। ग्रामीणों ने बताया कि रामकृपाल मवेशियों को लेकर नदी पार कर रहा था इस दौरान जब वह डूबने लगा तो नदी में दिखी एक नाव को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन इसके बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी है। इस घटना के बाद मृतक के परिवारीजनों मेेें शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। सिरौलीगौसपुर उपजिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि नदी में किसान के डूबने की जानकारी हुई है। कहा पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed