फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मां के सामने युवती से किया दुराचार

मां के सामने युवती से किया दुराचार

Sun, 25 Jun 2017 04:47 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
मां के सामने युवती से किया दुराचार
मां के सामने युवती से किया दुराचार
विज्ञापन

पीड़िता ने मारपीट का भी लगाया आरोप
पुलिस ने कहा, जांच के बाद होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहरा(बाराबंकी)। अपनी मां व पड़ोस की एक महिला के साथ नित्यक्रिया से लौट रही एक युवती से दुराचार करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने उससे रेप किया जबकि उसके साथ रहे दो युवकों ने विरोध करने पर युवती, उसकी मां व महिला की जमकर पिटाई की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू किया है। हालांकि अभी किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं किया है।

थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपनी मां व पड़ोसी महिला के साथ शौच के लिए गई थी। आरोप है कि शौच से लौटते समय रास्ते में सीतापुर जनपद के महमूदाबाद क्षेत्र का एक युवक अपने दो साथियों के साथ आ पहुंचा। युवकों को सामने से आता देख महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर तीनों युवकों ने युवती, उसकी मां व पड़ोस की महिला की लात घूसों व डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इस मारपीट में पड़ोसी महिला बेहोश हो गई। आरोप है कि इस बीच सलीम ने युवती के साथ दुराचार किया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि युवती की मां के सामने ही युवक ने जबरन बलात्कार किया। इस मामले में शनिवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी है। जिस पर घटनास्थल पर एसआई संतोष सिंह ने जाकर जांच की व ग्रामीणों व पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। एसओ धनंजय सिंह का कहना है कि जो भी आरोप लगाए गए हैं पुलिस उसकी जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed