{"_id":"5d07e4a18ebc3e30bb0b326f","slug":"156079835620-barabanki-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबने से बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नहर में डूबने से बालिका की मौत
विज्ञापन
नहर में नहाने गई बालिका डूबी, मौत
बाराबंकी। नहर में नहाने के दौरान नौ वर्षीया बालिका पानी में डूब गई। यह देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों व ग्रामीणों ने बालिका को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी।
यह हादसा हैदरगढ़ क्षेत्र के अंसारी गांव गांव में सोमवार दोपहर हुआ। पुलिस के मुताबिक सर्वेश सिंह की पुत्री महक (9) गांव के अन्य बच्चों के साथ पास की नहर में नहाने गई थी। नहर में पानी अधिक होने के चलते बालिका नहाते समय डूब गई। यह देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया और भागकर महक के घरवालों को बताया। परिवारीजनों व ग्रामीणों नहर में बालिका की तलाश की। कुछ दूर अंदूपुर गांव के पास से नहर से बालिका को निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजन बच्ची का शव लेकर घर चले गए हैं। कोतवाल रतन सिंह ने बताया परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।