{"_id":"5d07e1238ebc3e2c7546d18d","slug":"156079746214-barabanki-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, बाल बाल बचे यात्री, ट्रक पलटा, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, बाल बाल बचे यात्री, ट्रक पलटा, दो गंभीर
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, बाल-बाल बचे यात्री
बाराबंकी। शहर में सोमवार रात एक बस डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बस पलटने से बच गई। इस हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी बाल-बाल बच गए। उधर मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में ट्रक पलटने से चालक व खलासी घायल हो गए।
शहर में कोतवाली के पास मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात गोंडा डिपो की एक रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई गई। अचानक तेज झटका लगने से बस यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस पलटने से बच गई। बस में सवार करीब 30 यात्री बाल-बाल गए। बताया गया कि चालक को नींद आने के चलते यह हादसा हुआ है। वहीं मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के उधिया हेतमापुर खोदान सेे बालू लादकर रामनगर की ओर जा रहा ट्रक कस्बा चौराहे पर सड़क के बीच गहरा गड्ढा होने के चलते पलट गया। इस हादसे में ग्राम मड़ना निवासी चालक बृजेश कुमार व खलासी रूप नारायण निवासी ग्राम महापुरवा जनपद बहराइच घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया है।