{"_id":"5cf2c596bdec2206ff5a76a5","slug":"155941421112-barabanki-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की खुदाई करते समय मनरेगा मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तालाब की खुदाई करते समय मनरेगा मजदूर की मौत
विज्ञापन
तालाब की खोदाई कर रहा मजदूर धूप में गश खाकर गिरा, मौत
बाराबंकी। भीषण गर्मी में तालाब की खोदाई कर रहे मनरेगा मजदूर की मौत हो गई। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामे के बाद मजदूर के शव का परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैदनपुर के ताड़ीपुर गांव में 29 मई से एक तालाब की खोदाई की जा रही है। खोदाई रहे मनरेगा मजदूर गुड्डू वर्मा (35) निवासी खिदरापुर शनिवार को सुबह 10 बजे तेज धूप के चलते गश खाकर गिर पड़ा। उसकी हालत बिगड़ती देख ग्राम प्रधान राजेश वर्मा ने आनन-फानन में पीएचसी सैदनपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने मजदूर के शव का पंचनामा करवाया। इसके बाद परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गुड्डू अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद पत्नी सुनीता देवी पर एक बेटा और दो बेटियों की जिम्मेदारी आ गई। ग्राम प्रधान ने कहा कि उसके परिवार की मदद की जाएगी। इसकी जानकारी एसडीएम व बीडीओ दी गई है। इसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी अभय शुक्ला ने गांव पहुंचकर छानबीन की। खंड विकास अधिकारी कमलेश कुमार को मोबाइल फोन पर कॉल रिसीव नहीं होने के चलते उनसे बात नहीं हो सकी।