फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कूड़ा फेंकने के विवाद में मारपीट, महिला समेत सात घायल

कूड़ा फेंकने के विवाद में मारपीट, महिला समेत सात घायल

Sat, 23 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा फेंकने के विवाद में मारपीट, महिला समेत सात घायल
कस्बे के सब्जी मंडी वार्ड की घटना
विज्ञापन

हैदरगढ़ (बाराबंकी) । कस्बे के सब्जी मंडी वार्ड में शुक्रवार को कूड़ा फेंकने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महिला समेत सात लोग घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा। जहां से एक की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

सब्जीमंडी वार्ड में किसन सोनी के घर के सामने कूड़े का ढेर लगा था। इसको लेकर किसन गालीगलौज करने लगे। थोड़ी देर बाद ही किसन ने पड़ोसी देवकुमार पर कूड़ा फेंकने का आरोप लगाया, जिस पर दोनों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद ही दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


किसन के भाई करन सोनी, संजय सोनी, मां पुष्पा सोनी बीचबचाव करने पहुंचे तो दूसरे पक्ष से देवकुमार के पुत्र लवकुश व लवलेश भी आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष से किसन, करन, संजय, पुष्पा और दूसरे पक्ष से देव कुमार, लवकुश व लवलेश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने सभी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा जहां से घायल करन की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कोतवाल पीके तिवारी का कहना है कि मामूली विवाद में हुई मारपीट हुई है, दोनों पक्ष की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एसडीएम कोर्ट में भिड़े चाचा-भतीजे, भेजा जेल
सिरौलीगौसपुर। इंजन के पैसों के लेनदेन को लेकर चाचा-भतीजा आपस में भिड़ गए। शिकायत के बाद पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। यहां नहीं दोनों पक्षों के लोग एसडीएम की कोर्ट में भी उलझ गए। जिस पर एसडीएम ने वारंट जारी कर दोनों अभियुक्तों को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया।

मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के भवानी पुर ददरौली का है। यहां के लवकुश ने अपने भतीजे प्रदीप पर इंजन के पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए दोनों में कहासुनी हो गई। यहां तक दोनों के बीच बात ही बात में मारपीट हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची बदोसरायं पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। जिसके बाद जब दोनों पक्ष उपजिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के कोर्ट में पहुुंचे तो वह वहां पर भी आपस में उलझ गए। जिस पर एसडीएम ने दोनों 14 दिनों के लिए जेल रवाना कर दिया ।

नशे की हालत में कर दी युवक की पिटाई, केस दर्ज
फतेहपुर। भूमि विवाद के चलते दबंगों ने नशे में धुत्त होकर एक युवक की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिकोलिया मजरे देवखरिया निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी भूमि पर कब्जेदारी को लेकर थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम बिहलखा निवासी कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।


बीते गुरुवार की रात कुछ युवकों ने नशे की हालत में मनोज के घर जाकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। कोतवाल जितेन्द्र सिंह ने बताया कि भूमि की कब्जेदारी को लेकर विवाद हुआ था। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed