{"_id":"5cbcb79fbdec22146c225b77","slug":"141555871647-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप
बाराबंकी। एक विवाहिता का शव रविवार को उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी किसी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी रीता देवी (22) का शव रविवार सुबह घर के आंगन में टीन शेड से बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला।
रीता का पति विजय कुमार गुजरात में मजदूरी करता है। घर में मौजूद सास रामकुमारी और ननद किरन व पिंकी खेत में गेहूं काटने गई थी। पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके की जांच की गई है। घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम से मौत का कारण पता चलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, मृतका के पिता ग्राम पूरे जबर निवासी हनुमान प्रसाद ने बताया कि रीता का विवाह दो वर्ष पहले किया था। हनुमान ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है।