{"_id":"5952a9084f1c1bcb058b45d2","slug":"121498589448-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी ट्रांसफर कार्यालय से दिन दहाड़े तीन लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनी ट्रांसफर कार्यालय से दिन दहाड़े तीन लाख की लूट
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी ट्रांसफर कार्यालय से तीन लाख की लूट
जैदपुर (बाराबंकी)। वेस्टर्न यूनियन के मनी ट्रांसफर कार्यालय में मंगलवार की दोपहर पहुंचे बाइक सवार दो बदमाश तीन लाख रुपये की लूटकर भाग निकले।वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने जांच कर बदमाशों की तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका है। घटनास्थल का एएसपी व सीओ ने जायजा लिया। दिन दहाड़े हुई इस वारदात ने जहां पुलिस सक्रियता की पोल खोल दिया है। वहीं इससे लोगों में आक्रोश भी व्याप्त हो गया है।
कस्बा जैदपुर में नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज के सामने स्थित छेदाकटरा मोहल्ला निवासी इस्लामुद्दीन शाह पुत्र सलीम द्वारा वेस्टर्न यूनियन कंपनी के मनी ट्रांसफर का कार्यालय चलाया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे यहां पहुंचे एक बाइक पर सवार दो बदमाश कार्यालय में रखी तीन लाख की नकदी लेकर सफदरगंज की ओर भाग निकले। जिस समय यह वारदात हुई उस समय ऑफिस में तैनात कर्मचारी अबरार निवासी मुर्तिजीपुर बाहर लगे हैंडपंप पर पानी पीने गया था। जब वह वापस ऑफिस आया तो देखा कि काउंटर में लगे लॉकर से पैसे गायब थे। अबरार ने आननफानन मालिक इस्लामुद्दीन को फोन कर पूरी घटना बताई। मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सीओ सदर दुर्गेश सिंह सहित थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने जायजा लिया। एएसपी दक्षिणी शशीकांत तिवारी ने भी मौके पर जाकर पीड़ित से जानकारी ली व थाना पुलिस को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए है।