{"_id":"5b5771354f1c1b52748b6b12","slug":"11532457269-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की लाइन में खड़े युवक से बीस हजार की टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक की लाइन में खड़े युवक से बीस हजार की टप्पेबाजी
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक की लाइन में खड़े युवक
से बीस हजार की टप्पेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर(बाराबंकी)। कस्बे में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में पैसे जमा करने गया एक युवक टप्पेबाजी का शिकार हो गया। टप्पेबाज ने लाइन में खड़े युवक के रुपयों से भरे बैग को काटकर 20 हजार की नकदी पार कर दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ा मजरे पकरियापुर निवासी सुशील कुमार सोमवार को कस्बे के कोतवाली के पास स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पैसे जमा करने आया था। पीड़ित का आरोप है कि उसके बैग में 80 हजार रुपये रखे थे, वह जब लाइन मे लगा तो उसके अगल बगल दो महिलाएं चक्कर काट रही थी। लाइन में खड़े होने के बाद जब उसने पैसे जमा करने के लिये बैग से रुपये निकाले तो उसका बैग फटा हुआ था और उसमें से 20 हजार रुपये गायब थे। यह देख पीड़ित ने तत्काल बैक मैनेजर रविकान्त करपात्री को सूचना दी, तो उन्होने इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगाया जा रहा है।