फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   छेड़छाड के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम से हाथापाई

छेड़छाड के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम से हाथापाई

Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम से हाथापाई
छेड़छाड़ के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम से हाथापाई
विज्ञापन

- पुलिस कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
असंद्रा (बाराबंकी)। छेड़छाड़ की शिकायत पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जेल भेजने जा रही पुलिस का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों को एएसपी ने मौके पर पहुंचकर शांत किया।

शुक्रवार को असंद्रा थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ व पुलिस से हाथापाई करने के आरोपी सगे भाई बलबीर सिंह व मलखान सिंह को जेल ले जाते समय देवीगंज चौराहे पर ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। एक महिला ने गांव के दो सगे भाइयों बलबीर सिंह व मलखान सिंह के विरुद्ध छेड़छाड़ की शिकायत की थी जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार रात थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौबे की अगुवाई में दबिश देने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा था। पुलिस से हाथापाई करने के आरोप पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने दोनों भाइयों के खिलाफ बलवा करने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को दोनों भाइयों को जेल भेजने के लिए ले जाते समय इसके विरोध में जिला पंचायत सदस्य बंबा रावत की अगुवाई में ग्रामीणों ने देवीगंज के निकट भिटरिया मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एएसपी शशिकांत तिवारी ने मौके पर लोगो को शांत किया। इस दौरान पुलिस पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए बलबीर की पत्नी शांति देवी द्वारा दी गई शिकायत पर एएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीणों को शांत किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed