फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   स्कूल के किचन में धमाके से ग्रामीणों में दहशत

स्कूल के किचन में धमाके से ग्रामीणों में दहशत

Tue, 05 Feb 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के किचन में धमाके से ग्रामीणों में दहशत
जैदपुर (बाराबंकी)। प्राथमिक विद्यालय टिकरा उस्मा के किचन में रात करीब आठ बजे जोरदार धमाका हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि पूरे गांव के लोग सहम उठे। वहीं आस-पड़ोस रहने वाले लोग चीखने और चिल्लाने लगे। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू की। धमाके से विद्यालय भवन की छत व दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन



जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरा उस्मा में तालाब किनारे हरख ब्लॉक का यह प्राथमिक विद्यालय स्थित है। इस विद्यालय में सोमवार की रात करीब आठ बजे जोरदार धमाका हुआ। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना जैदपुर पुलिस को फोन से दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय के अंदर देखा तो गैस लीक होने के बात कहने लगी। ऐसे में ग्रामीण आशंका जताने लगे कि कही स्मैकिए मार्फीन तो नहीं विद्यालय में पी रहे थे कि किचन में गैस लीक होने से यह घटना हो गई।
विज्ञापन


टिकरा के जिस प्राथमिक विद्यालय के किचन में यह तेज धमाका हुआ है। इस विद्यालय में दो सौ के करीब मासूम बच्चे पढ़ने आते हैं। सोमवार को भी यहां पर मिड डे मील का भोजन रसोइया सहीं, रूही व रामसेवक ने बनाकर नौनिहालों को परसा था इसके बाद दो बजे किचन बंद किया गया था। इस बारे में प्रधानाध्यापिक कुमकुम वर्मा ने बताया कि विद्यालय बंद करते समय सब कुछ चेक किया था। ऐसे में विद्यालय बंद करने के 4 घंटे के अंदर यह किचन में धमाके होने की बात गले से नही उतर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed