फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   10 killed in road accident

बस व बोलरो भिड़ंत में 10 की मौत, दो घायल

Wed, 01 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 01 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
10 killed in road accident
बाराबंकी में रामनगर-बहराइच मार्ग पर चौका घाट के निकट हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बोलेरो व बस। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर दुर्गापुर गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में बस व बोलेरो में आमने-सामने हुई टक्कर में दो महिलाओं समेत 10 लोगों की जान चली गई। घने कोहरे के चलते हुए हादसे में दो घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। सभी मृतक फैजाबाद के रुदौली थाना क्षेत्र के जमुनियामऊ गांव निवासी थे और बहराइच स्थित मसऊद गाजी की दरगाह जा रहे थे। 
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर दुर्गापुर गांव के समीप बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे लखनऊ की ओर जा रही अवध डिपो की बस व बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतकों में बोलेरो चालक फहीम (20) पुत्र शमीम निवासी रुदौली फैजाबाद, अजमतुल (50) पत्नी अताउल्ला, एनएम जबी (11) पुत्री एनुल, जहीर (50) पुत्र शौकत, मनु (18) पुत्री जहीर, रुखसार (17) पुत्री जहीर, मुस्तरी (50) पत्नी इस्लाम, जैनुल (40) पुत्र अताउल्ला व अब्दुल रऊफ (50) पुत्र असदउल्ला सभी निवासी ग्राम जमुनियामऊ थाना रुदौली जनपद फैजाबाद के थे। हादसे में आरिफ (10) पुत्र जैनुल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के दौरान एक कार भी बस में जा घुसी जिसमें सवार लखनऊ के रस्तोगी बालागंज मोहल्ला निवासी पिता- पुत्र आनंद द्विवेदी (60) व शेखर द्विवेदी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों का रामनगर सीएचसी में इलाज हो रहा है। 


 कोहरा व बोलेरो चालक की लापरवाही बनी हादसे का कारण
बुधवार सुबह घना कोहरा व बोलेरो चालक का कान मेें फोन की लीड लगाना हादसे का सबब बन गया। कान में लीड लगी होने के चलते फहीम ने जब इंडिका कार को ओवरटेक किया तो सामने आ रही बस को नहीं देख सका और आमने-सामने टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed