{"_id":"63695ed52a0d9c7e6f64079b","slug":"crime-barabanki-news-lko656094674","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर अपने स्टूडेंट से ही शिक्षक ने ठगे साढ़े तीन लाख रुपये, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर अपने स्टूडेंट से ही शिक्षक ने ठगे साढ़े तीन लाख रुपये, गिरफ्तार
Tue, 08 Nov 2022 03:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 03:03 PM IST
सार
बाराबंकी में एक शिक्षक ने एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने शिष्य से ही साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एफसीआई में नौकरी दिलाने का लालच देकर साढ़े तीन लाख रुपये ठगने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
।
देवा कोतवाली क्षेत्र के नैरनी निवासी भानु प्रताप के अनुसार उससे एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर उसके गुरु दासखण्ड मजरे कासिमगंज निवासी उदयभान वर्मा व कोयलानगर थाना चकेरी जिला कानपुर नगर निवासी आलोक श्रीवास्तव ने कई बार में करीब साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने भानु प्रताप को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था।
रविवार को दोनों ने एक बार फिर पांच लाख रुपये की मांग की और माती नहर पुल पर बुलाया था। इस पर पुलिस की मदद से भानु प्रताप ने दोनों को वहीं पर पकड़ लिया और पुलिस का सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर उदयभान व आलोक को सोमवार को जेल भेज दिया।
एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि बंदी बनाए गए दोनों लोगों के पास से पुलिस ने 49 हजार 200 रुपये, एक नियुक्ति पत्र व चार पहिया वाहन व मोबाइल फोन बरामद किया है।