{"_id":"635590bb05db9041a0383141","slug":"crime-barabanki-news-lko6541988199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में हुई हत्या, ममेरा भाई निकला कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध में हुई हत्या, ममेरा भाई निकला कातिल
विज्ञापन
बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई अधेड़ की हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया। पुलिस के अनुसार, अधेड़ के अवैध संबंध मामा की बहू से थे। जिसे लेकर ममेरे भाई ने अधेड़ की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को जेल भेजा है।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के परसवाल गांव निवासी लक्ष्मी गौतम (50) से दरियाबाद क्षेत्र में अपनी मामी के यहां रहता था। वह मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता था। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी के अपने मामा की बहू से अवैध संबंध थे। करीब एक महीना पहले ममेरे भाई परान ने लक्ष्मी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
इसके बाद उसने लक्ष्मी को अपने घर से भगा दिया था। लक्ष्मी आधा किमी दूर बाजार में ही सो जाता था। गुरुवार की रात परान ने अवैध संबंध के कारण लक्ष्मी को सबक सिखाने के उद्देश्य से सो रहे लक्ष्मी को जगाकर मारपीट शुुुरू कर दी। उसे जमीन पर पटक दिया। एक पत्थर सिर में लग गया। इसके बाद सड़क किनारे पटककर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
शुक्रवार को दरियाबाद-भिटरिया मार्ग पर लक्ष्मी का शव मिलने के बाद लोग इसे हादसा मान रहे थे मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि कड़ियां जोड़ी गई और आरोपी परान को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो उसने पूरी बात बताई। हत्या के आरोप में युवक को जेल भेज दिया गया है।