{"_id":"6355901504726c49005b2fc6","slug":"crime-barabanki-news-lko6541987158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता के नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता के नवजात की मौत
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में बिन ब्याहे मां बनी एक नाबालिग किशोरी के 24 दिन के नवजात की शनिवार शाम मौत हो गई। किशोरी ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बच्चे के पिता को लेकर दो युवकों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने नवजात के साथ दोनों युवकों के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजकर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
रामनगर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ करीब छह माह पहले दुष्कर्म की घटना हुई थी। गांव के ही राजकुमार नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भी भेजा था। किशोरी गर्भवती भी हो गई थी। पुलिस के अनुसार, जांच व बयान के दौरान किशोरी ने अरविंद नामक एक और युवक का नाम बताया।
इससे उसके पेट में पल रहे नवजात के पिता को लेकर संशय के हालात पैदा हो गए थे। करीब 24 दिन पहले किशोरी ने एक नवजात को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस ने नवजात के साथ दोनों युवकों के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। ताकि पता हो सके कि बच्चे का पिता कौन है। डीएनए रिपोर्ट का इंतजार ही हो रहा था कि शनिवार शाम नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
किशोरी के परिजनों ने बताया कि नवजात बीमार था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आननफानन नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले की जांच कर रही सीओ रामनगर डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि, मामला न्यायालय में हैं। साथ ही डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। प्रसव समय से पूर्व हो गया था। नवजात की मौत का कारण भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा।