फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

मारपीट करने वाले शिक्षक होंगे निलंबित

Mon, 24 Oct 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के बीच मारपीट के दोनों मामले की जांच बीएसए द्वारा कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद दोषी शिक्षक निलंबित किए जाएंगे। इसको लेकर बीएसए कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन

दरियाबाद के प्राथमिक विद्यालय पतुलकी में विलंब से पहुंचे सहायक अध्यापक को उपस्थित रजिस्टर न मिलने पर हेडमास्टर से कहासुनी के बाद मारपीट के मामले की अभी जांच पूरी नहीं हुई। वहीं दूसरे ही दिन शुक्रवार को देवा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सिसवारा में एक शिक्षिका ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

उसने साथी शिक्षिकाओं को ही नहीं बल्कि बच्चों की भी पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी होने पर बीएसए ने देवा बीईओ को मामले की जांच सौंपी। बीईओ रामनारायण यादव का कहना था कि शिक्षिका मनोरोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जांच के बाद रिपोर्ट भेज दी जाएगी। बीएसए संतोष देव पाण्डेय ने बताया कि स्कूल में मारपीट जैसी घटनाओं से समाज में बेहतर संदेश नहीं जाता। दोनों मामलों की जांच रिपोर्ट मिलते ही दोषी शिक्षकों को निलंबित कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed