फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

नहीं मिले पंचायत सचिव, अब रिश्तेदार प्रधानों पर केस

Wed, 14 Sep 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। दुष्कर्म एवं आत्महत्या के लिए विवश करनेे के आरोपी पंचायत सचिव पर पुलिस की सख्ती बढ़ती ही जा रही है। अब पुलिस उन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करना शुरू किया है जिनके घरों में आरोपी को आश्रय मिला था। मंगलवार को दो प्रधानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसमें एक प्रधान व एक प्रधान प्रतिनिधि है। आरोपी के बैंक खाते भी सीज होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सप्ताहभर पहले एक महिला के पति ने पंचायत सचिव अभय शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म करने व आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उस पर 50 हजार का ईनाम घोषित होने वाला है। पुलिस के अनुसार, इसी बीच सूचना मिली कि अभियुक्त अभय अपने चचेरे ससुर व प्रधान खजुरिहा राजेश अवस्थी के घर पर मौजूद है।
विज्ञापन

पुलिस यहां पहुंची तो प्रधान प्रतिनिधि खजुरिहा राजेश अवस्थी ने अभय को अपने घर से भगा दिया। इस पर प्रधान के खिलाफ बदोसराय थाने में केेस दर्ज किया गया है। इसी प्रकार सनांवा गांव के प्रधान अनिल सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि आरोपी के खाते सीज करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed