{"_id":"62c0822207498174f05b0ef6","slug":"crime-barabanki-news-lko637862717","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की रफ्तार ने ली दो की जान, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की रफ्तार ने ली दो की जान, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसे लेकर जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक परिवारीजनों में कोहराम मचा रहा। घायलों में एक ही हालत गंभीर है। हादसे शुक्रवार देर रात व शनिवार को दिन में हुए।
पहली दुर्घटना कुर्सी थाना क्षेत्र में हुई। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर कस्बा कुर्सी चौराहे पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने एक मनोरोगी को टक्कर मारी दी। इसके बाद वह रातभर गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा रहा। 100 मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट थी लेकिन किसी की भी नजर उस पर नहीं गई। मनोरोगी होटल व आसपास के लोगों से मांग कर अपना पेट भरता था। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दूूसरा सड़क हादसा जैदपुर थाना क्षेत्र में हुआ। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे जैदपुर थाना चौराहा से एक टेम्पो सवारी लेकर सफदरगंज चौराहा की ओर जा रहा था। इस दौरान जैदपुर से करीब दो किलोमीटर दूर बेलहे बाबा मंदिर के पास सड़क पर अचानक आए मवेशियों को बचाने में तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने सवारियों को तालाब से बाहर निकाला। हादसे में थाना सफदरगंज के ग्राम प्यारेपुर निवासी शंभूलाल (60) के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस अलावा उनकी पत्नी विमला, मुस्कीनगर निवासी युवक विवेक, अंशिका व रानी समेत पांच लोग घायल हो गये। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तीसरा हादसा दरियाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। अलियाबाद चौकी क्षेत्र के बेलहरी मोड़ के पास महोबा जिले के कबरई से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक ने पालपुर निवासी सुंदरलाल यादव की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सुंदरलाल का दाहिना हाथ ट्रक के पहियों के नीचे आकर कुचल गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घायल को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।