{"_id":"623f61544448a1428746c1ed","slug":"crime-barabanki-news-lko623279367","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनेदेन में सगे भाइयों पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लेनेदेन में सगे भाइयों पर चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। लखनऊ से पेंटिंग का काम कर घर लौटे रहे सगे भाइयों पर गांव के ही एक दबंग युवक ने रुपये के लेन-देन में हुए विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया। आननफानन घायल सगे भाइयों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घायल युवकों के बाबा की तहरीर पर केस दर्ज किया है। घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के महमूदाबाद गांव की है।
यहां के निवासी रामआसरे रावत ने शनिवार को तहरीर में बताया कि उनके पोते राहुल रावत व नवीन रावत लखनऊ में पेंटिंग का काम करते है। शुक्रवार की देर शाम वह घर लौट रहे थे। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे कि गांव के ही दबंग युवक मो. अनस से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया।
इस पर अनस ने करौली (चाकू) से सगे भाइयों पर हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीण जब तक पहुंचते अनस धमकी देते हुए भाग निकला। राहुल व नवीन को सीएचसी देवा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने पहले जिला अस्पताल फिर वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद में गांव काफी तनाव है। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि सगे भाइयों पर हमले के मामले में हत्या के प्रयास व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मॉनीटरिंग कर रही है।