{"_id":"61f052ad3e0a7b6db909e34c","slug":"crime-barabanki-news-lko615092457","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करने वाली बस निकली डग्गामार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करने वाली बस निकली डग्गामार, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेवा (बाराबंकी)। रामनगर में हुए बस हादसे का कारण बनी ओवरटेक करने वाली बस परिवहन विभाग व पुलिस जांच में डग्गामार निकली। जिस पर पुलिस ने एआरएम की तहरीर पर केस दर्ज किया। वहीं हादसे में मृतकों व घायलों के परिवारीजनों को परिवहन विभाग ने आर्थिक सहायता दी है।
हादसा सोमवार को रामनगर थाना क्षेत्र में बहराइच हाईवे पर लहड़रा गांव के पास हुआ था। बलरामपुर से लखनऊ जा रही कैसरबाग डिपो की बस को ओवरटेक कर रही दूसरी बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गहरी खाई में पलट गई। इसमें जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं बस में सवार 24 लोग घायल हो गए।
इसमें 14 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इसके बाद पुलिस व परिवहन विभाग ने जांच की तो ओवरटेक कर हादसे का कारण बनी बस डग्गामार पाई गई। जिस कुछ दिन पहले ही समय पूरा होने पर परिवहन विभाग ने उसे अपने बेड़े से बाहर किया था। जिस पर एआरएम ने रामनगर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
एआरएम आरएस वर्मा ने बताया कि रोडवेज बस में सामने से टक्कर मारने वाली बस रोडवेज की नहीं है। पहले वह बस कैसरबाग डिपो में अनुबंधित थी। लेकिन एक माह पहले उसे हटा दिया गया था। बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारीजनों को विभाग की ओर से 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। केजीएमयू में भर्ती छह गंभीर घायलों को 20-20 हजार व पांच मामूली घायलों को पांच हजार रुपये की सहायता राशि नकद दी गई। शेष अन्य का ब्यौरा जुटाकर राशि दी जाएगी।