{"_id":"61e9b8fc05ec15442240a152","slug":"crime-barabanki-news-lko6143598190","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के सामने तीन दुकानों के टूटे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के सामने तीन दुकानों के टूटे ताले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। तहसील मुख्यालय के सामने स्थित दुकानों में बुधवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। जनसेवा केंद्र समेत तीन दुकानों का चोरों ने ताला तोड़ा। इनमें से एक जनसेवा केंद्र से लैपटॉप, सोलर पैनल व बैटरी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। जबकि दो अन्य दुकानों में चोरी का प्रयास असफल रहा। सुबह दुकानदार पहुंचे तो दुकानों को ताला टूट देख परेशान हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के सिरौलीगौसपुर तहसील के सामने की है। बुधवार की रात चोरों ने तहसील के पास स्थित धुसेड़िया गांव निवासी सुनील कुमार के जनसेवा केंद्र और श्यामनगर निवासी बल्लर व निर्मल की किराना दुकानों का ताला तोड़ा। चोर जन सेवा केंद्र की दुकान से लैपटॉप, तीन सोलर पैनल व दो बैटरी चोरी कर ले गए। जबकि किराने के दुकान में चोरी करने में वह सफल नहीं हुए।
बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे जब सुनील दुकान पर पहुंचा तो वहां का टूटा ताला व सामान गायब देख परेशान हो गया। जिसकी सूचना उसने कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच ही कर रही थी कि देखा ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सभी सामान गायब मिला।
विज्ञापन
सुनील कुमार ने इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर ही रही थी कि बल्लर व निर्मल ने भी दुकान के ताला टूटे होने की जानकारी दी। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुकान से चोरी होने की तहरीर मिली है, मामले जांच की जा रही है।
सागौन पेड़ चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
सिरौलीगौसपुर। रिटायर्ड बैंक मैनेजर के खेत से चोरी से काटे गए सागौन पेड़ की घटना का बृहस्पतिवार को बदोसरायं पुलिस ने खुलासा किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर चोरी की लकड़ी बरामद की। जबकि एक अन्य फरार है।
बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के निष्ठापुरवा गांव निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर तुलसीराम मिश्रा ने 23 दिसंबर को तहरीर दी थी कि उनके खेत में लगे सागौन के चार पेड़ 22 दिसंबर की रात चोर काटकर उठा ले गए। जिसका केस दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को बदोसरायं-उधौली मार्ग पर धूसेड़िया गांव के निकट जैदपुर थाना क्षेत्र के दरोगा किठूरी गांव निवासी सगीर, सद्दाम व सूरज को गिरफ्तार कर चोरी की लकड़ी बरामद की गई। (संवाद)