फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

रंजिश में मारपीट व फायरिंग, चौकी पुलिस को बनाया बंधक

Sun, 16 Jan 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
त्रिलोकपुर (बाराबंकी)। गांव के बाहर स्थित एक धार्मिक स्थल के चबूतरे पर शराब पीने को लेकर हुए विवाद व फायरिंग की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। हालांकि बाद में प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे तो मामला शांत हुआ। लेकिन प्रधान के भाई का तमंचा लहराते वीडियो व पुलिस के बंधक बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसको लेकर हरकत में आई पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर मामले की लीपापोती में जुटी गई।
विज्ञापन

मामला मसौली थाना क्षेत्र के भगईपुरवा गांव का है। शुक्रवार की देर रात गांव के बाहर स्थित एक धार्मिक स्थल के चबूतरे पर बैठे गांव के राजू, पिंटू व राजेंद्र शराब पी रहे थे। इसी दौरान उधर से पहुुंचे ग्राम प्रधान गुड्डू वर्मा के चचेरे भाई ननकऊ ने विरोध किया। जिस पर रंजिश को लेकर विपक्षी मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

इसी दौरान पिंटू ने हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दोनों पक्षों के काफी लोग जमा हो गए। सूचना पाकर त्रिलोकपुर चौकी के प्रभारी कन्हैया पाण्डेय, सिपाही राजेश यादव के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने भीड़ हटाने के लिए लाठी फटकारी। जिसकी चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी के दरोगा व सिपाही को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो जाकर मामला शांत हुआ। मगर, घटना के बाद पुलिस कर्मियों के बंधक बनाने व प्रधान के भाई के हाथ में तमंचा लहराने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि मारपीट व एससी-एसटी का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

एएसपी उत्तरी पूणेंदु सिंह ने बताया कि मारपीट व फायरिंग की सूचना पर चौकी के दो पुलिस कर्मी मौके पर गए थे। जहां भीड़ अधिक होने के कारण खुद को घिरा देख थाने पर सूचना दी। जिस पर थाने से पुलिस बल पहुंचा तो हालत सामान्य हुए। एक युवक के तमंचा लहराने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed