फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

दुष्कर्म का मामला छेड़खानी में दर्ज, आरोपी को भेजा जेल

Sat, 04 Dec 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
कोटवाधाम (बाराबंकी)। युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिय है। वहीं दुष्कर्म के आरोप को खारिज करते हुए पुलिस मामला प्रेमप्रसंग में मारपीट का बता रही है।
विज्ञापन

घटना बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से युवक के चंगुल से छूटकर भागी युवती ने मामले की शिकायत डायल-112 पर दी। इसके बाद पहुंची पीआरबी आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

युवती की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कर आरोपी युवक सोनू सिंह को जेल भेज दिया। वहीं युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उसे जिला महिला अस्पताल भेजा है। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांच में प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा था। युवक के मंगलवार को घर के सामने से निकलते समय परिजनों ने उसे पकड़कर पिटाई की। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। ऐसे में छेड़छाड़ का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed