फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

एसयूबी सवार बदमाशों ने युवक का किया अपहरण

Thu, 11 Nov 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
कुर्सी (बाराबंकी)। पेट्रोल पंप पर डीजल लेने आए युवक का एसयूवी सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। उसके बाद उसकी पिटाई कर सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित युवक लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र का निवासी है। परिवारीजनों ने कुर्सी थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

घटना कुर्सी थाना क्षेत्र क्षेत्र की है। बुधवार को यहां पर लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गढ़ी निवासी नीरज क्षेत्र के बसारा स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने आ रहा था। इसी दौरान एसयूवी सवार बदमाशों ने बाइक के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। उसके बाद युवक का अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन

रास्ते में उसकी पिटाई के बाद एक सुनसान स्थान पर छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने कुर्सी थाने में अपहरण की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो मामला कुछ और निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि इंटौजा थाने के निवासी नीरज व पवन का मंगलवार को गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर नीरज ने पवन की पिटाई कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए बुधवार को पवन ने नीरज की पिटाई की है। दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed