{"_id":"618c1afa29f10f6b901fb093","slug":"crime-barabanki-news-lko6038580139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की पिटाई से पत्नी को हुआ गर्भपात, हालात बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की पिटाई से पत्नी को हुआ गर्भपात, हालात बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद (बाराबंकी)। पति-पत्नी के बीच विवाद में मारपीट के बाद मायके आई पत्नी का बुधवार को गर्भपात हो गया। इसके बाद पत्नी ने पुलिस पर मारपीट के दर्ज मुकदमे में गर्भपात होने की धारा न बढ़ाने की शिकायत एसपी से की है।
मामला दरियाबाद थाना क्षेत्र के खूबा का पुरवा गांव की है। यहां के कलीम का निकाह दरियाबाद कस्बे की निवासी फातिमा के साथ हुआ था। आपसी बातों को लेकर रविवार को पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई थी। इसकी सूचना पर डायल -112 मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के पति व पिता पर शांतिभंग की कार्रवाई की।
विवाद के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ मायके चली आई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को पति पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को पत्नी को गर्भपात हो गया। इसके बाद हालत बिगड़ने के बाद मायके वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहीं पति की पिटाई से गर्भपात होने की धारा दर्ज मुकदमे में बढ़ाने की मांग की। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि पति व पत्नी के बीच विवाद व मारपीट के मामले में पहले से कार्रवाई की गई है। बुधवार को महिला ने घर पर ही मृत बच्चे को जन्म दिया है, उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।