{"_id":"60e74a9e8ebc3e965e6570b8","slug":"crime-barabanki-news-lko5860810129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी मिलाकर बेंची जा रही थी शराब, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी मिलाकर बेंची जा रही थी शराब, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरतगंज (बाराबंकी)। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी शराब ठेकों पर मिलावट का खेल जारी है। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को लालपुर की देशी शराब की दुकान पर छापा मारकर सेल्समैन को उस समय रंगेहाथ पकड़ लिया, जब वह शराब के सील पैक पौव्वे खोल कर उसमें पानी मिला रहा था। मौके से पानी मिले हुए 33 शराब के पौव्वे बरामद हुए हैं। जबकि एक आरोपी भाग निकला।
रामनगर तहसील के सर्किल इंस्पेक्टर ओपी मिश्रा के मुताबिक, बुधवार शाम वह टीम के साथ मोहम्मदपुर खाला इलाके में लालपुर की देशी शराब की दुकान पर छापा मारा गया। इस दौरान सेल्समैन अंकुर जायसवाल सील पैक पौव्वे में पानी मिला रहा था। इसके अलावा एक अन्य सेल्समैन देवनरायन टीम को देखकर मौके से भाग गया।
आबकारी टीम ने छापे के दौरान 33 शराब के पौव्वे ऐसे बरामद किए, जिनमें पानी मिलाया गया था। साथ ही लोकल बार कोड व बोतल के ढक्कन भी मिले हैं। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि शराब की दुकान सील कर दी गई है। दोनों सेल्समैन के अलावा अनुज्ञापी सुनीता जायसवाल के विरुद्ध भी केस दर्ज कराया गया है। (संवाद)