फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

बेटियों से छेड़छाड़ का विरोध किया तो परिवार पर किया हमला

Wed, 07 Jul 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
टिकैतनगर (बाराबंकी)। राजधानी से सटे बाराबंकी जिले में मां-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यहां पर दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अपने खेत-खलिहान में काम करने गई महिलाओं से दिनदहाड़े छेड़खानी से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा वाकया टिकैतनगर थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया।
विज्ञापन

यहां एक खेत में मां के साथ फसल काट रही तीन बेटियों से छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने मां, पिता, पुत्री व भाई को पूरे गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ग्रामीणों के विरोध के बाद दबंग मौके से भाग निकले। घटना के बाद थाने पहुंचे पीड़ित ने शिकायत पुलिस से की है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

टिकैतनगर क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला ने मंगलवार को थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने खेत में पिपरमिंट की फसल की कटाई कर रही थी। उसके साथ उसकी तीन बेटियां भी थी। इसी दौरान गांव के ही निवासी दो युवक अपने ट्रैक्टर से पहुंचे और उसमें गाना बजाकर बेटियों से अश्लील हरकतें करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर इन दोनों ने पहले खेत में मां-बेटियों की पिटाई की। फिर गांव में अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर रास्ते पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव में पहुंचे पिता व भाई को भी दबंगों ने जमकर पीटा। इसमें चारों महिलाएं व दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। उनको आता देख दबंग मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने घायलों को थाने पहुंचाया जहां से सभी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया। वहां पर घायलों का इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि पुलिस को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई मारपीट के मामले की जानकारी मिली है। संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि जो भी चोटिल हैं उनका मेडिकल कराया जाए। इसके साथ ही तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-मनोज पांडेय, एएसपी दक्षिणी
छेड़छाड़ का केस दर्ज
सिरौलीगौसपुर। दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। कोतवाली बदोसरायं के कटोरवा गांव में मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद रामकृपाल पक्ष ने तहरीर देकर कहा कि उसकी पत्नी को गांव के ही जुग्गीलाल व रिंकू ने मारापीटा है और छेड़छाड़ की है। इस पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट व छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed