{"_id":"60db67928ebc3ec2025c6eed","slug":"crime-barabanki-news-lko58474515","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को पाने के लिए की थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को पाने के लिए की थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के अरुई गांव निवासी संगीता वर्मा की हत्या उसके पति व आरोपी दामोदर ने ही की थी। पत्नी की हत्या में दामोदर जहां अपने विरोधियों को फंसाएगा वहीं अपनी प्रेमिका के साथ घर भी बसाएगा। ऐसी उसने योजना बनाई थी। मंगलवार को पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी दामोदर ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। देरशाम एएसपी मनोज पांडेय ने यह जानकारी पत्रकारों को दी।
एएसपी ने बताया कि बीते 8 जून की की रात कोठी थाना क्ष्ज्ञेत्र के अरुई गांव निवासी दामोदर ने पुलिस को फोन कर सूचना दी थी कि उसकी पत्नी की गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है और उसे भी मारने का प्रयास किया पर वह मौके से भागने में सफल रहा। उसने खुद को पत्नी के साथ बाराबंकी से घर वापसी के समय यह वारदात होने की बात कही थी।
पुलिस ने बताया कि इस मुकदमे में पूछताछ में आरोपी पति दामोदर की संलिप्तता सामने आई थी। 21 जून को दामोदर दूसरे मुकदमे में कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण कर जेल चला गया था। इससे पुलिस का दामोदर पर शक और गहरा गया था। पुलिस ने जब उसकी प्रेमिका से पूछताछ की तो साजिश में उसके शामिल होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
पुलिस ने रिमांड पर लेकर जब मंगलवार को उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दामोदर ने स्वीकार किया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी। क्योंकि वह अपनी प्रेमिका को पत्नी बनाकर घर पर रखना चाह रहा था। एएसपी ने बताया कि उसकी निशानदेही पर वह तमंचा भी बरामद कर लिया गया है जो हत्या में इस्तेमाल किया गया था।