{"_id":"60c10d1f8ebc3e53dc2f5ee5","slug":"crime-barabanki-news-lko581738399","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार दंपती पर किया फायर, पत्नी की मौत, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार दंपती पर किया फायर, पत्नी की मौत, बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर से मंगलवार देर रात दवा लेकर घर वापस आ रहे कार सवार दंपति पर अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको हिरासत में लिया।
वहीं मामले में शक के आधार पर पुलिस ने पति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसके बाद बुधवार को जब महिला का शव पहुंचा तो नाराज लोगों ने पति को छोड़ने की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोश बढ़ा तो पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुए पथराव व लाठीचार्ज में कई पुलिस कर्मी व ग्रामीण घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, कोठी थाना क्षेत्र के अरूई गांव निवासी दामोदर वर्मा बीते मंगलवार को पत्नी संगीता वर्मा को लेकर कार से दवा लेने बाराबंकी गया था। दवा लेकर वापस लौटते समय रात करीब 10 बजे अरूई गांव से थोड़ा पहले स्थित चांदा झील की पुलिया के पास कार और बाइक से आए हमलावरों ने ओवरटेक कर कार रुकवा ली।
विज्ञापन
कार रुकते ही हमलावरों ने दामोदर पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसी बीच चोटिल दामोदर अपनी जान बचाकर भाग खड़ा हुआ। इस दौरान हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में गोली सीने पर लगने से संगीता (30) कार में ही अपनी सीट पर लुढ़क गई। घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक असंद्रा शिवाकांत त्रिपाठी, चौकी प्रभारी सिद्धौर रूपेंद्र मिश्र, थानाध्यक्ष कोठी रितेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रात में ही एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय व सीओ रामसनेहीघाट पंकज सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।
मृतका के देवर विशाल वर्मा ने बताया कि भइया व भाभी मंगलवार को दवा लेने कार से बाराबंकी गए थे। जहां से देर रात लौटते समय असंद्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिद्धौर में एक पुलिया के पास उक्त घटना हो गई। उसने आरोप लगाया कि गांव के सोनू वर्मा, महेंद्र वर्मा व रंजीत वर्मा द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। इस पर पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
पति की गुहार सुन भड़क गए ग्रामीण, पथराव
बुधवार को जब महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस उसे लेकर अरूई गांव पहुंची तो परिजनों व ग्रामीणों ने कहा कि पति को पुलिस ने हिरासत में क्यों ले रखा है। उसको यहां लाया जाए। इस मांग पर जब पुलिस द्वारा मृतका के पति को थाने से लाया गया तो गाड़ी से उतरते ही वह चिल्लाने लगा और कहा कि पुलिस वालों ने बहुत मारा है।
उसकी गुहार सुनकर ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दिया। इस बीच ग्रामीण उसे पुलिस की जीप से अपने साथ लेकर चले गए तो पुलिस ने उसको छुड़ाने के लिए ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके जवाब में ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने मृतका के पिता जयराम निवासी कूड़ी थाना सफदरगंज को संगीता का शव सौंप दिया। ग्रामीणों की पत्थरबाजी व पुलिस के लाठीचार्ज में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घायलों में चौकी इंचार्ज सिद्धौर रूपेंद्र मिश्रा, असंद्रा थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी व कोठी रितेश पांडेय समेत दरोगा विजय सिंह राठौर, सुनील दत्त, सुहेल खान समेत कई सिपाही शामिल हैं। वहीं एक दर्जन से अधिक ग्रामीण भी घायल हुए हैं। सीओ आरएसघाट पंकज कुमार द्वारा गांव में गश्त कर मृतका के पति की तलाश की जा रही थी। देर रात तक मृतका के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था और लोग आक्रोशित थे।
असंद्रा थाना क्षेत्र में हुई घटना में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। माहौल खराब करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
-यमुना प्रसाद, एसपी