{"_id":"605257af8ebc3e5926537fd9","slug":"crime-barabanki-news-lko5700882200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। जौनपुर ब्रांच नहर में दयालगंज रेगुलेटर के पास एक युवक का शव बुधवार को पानी में बहता देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। ग्रामीण युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं।
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को दिन में जौनपुर ब्रांच नहर में दयालगंज रेगुलेटर के पास युवक का शव बहता देखा गया। जानकारी होने पर कुछ ही समय में मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर शव को पानी से बाहर निकलवाया तथा मौजूद लोगों को दिखाकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस के मुताबिक मृतक हल्के भूरे रंग का लोवर व पूरी बांह की काली टी-शर्ट पहने हुए है। लखनऊ की ओर से आई नहर में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा ग्रामीणों में की जा रही है। कोतवाल ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत युवक की उम्र करीब 30 साल होगी। मृतक की पहचान होने पर ही घटना की जांच सही तरीके से आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश
हैदरगढ़। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के सुजारा मजरे बहुता गांव निवासी आशीष कुमार (21) का शव बुधवार सुबह गांव से करीब दो सौ मीटर दूर बाग में आम के पेड़ से लटका मिला है। पेड़ की डाल से बंधी साड़ी के फंदे में युवक का गला फंसा हुआ था। सुबह जानकारी पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि जांच में युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।