{"_id":"604bb7e38ebc3edb551f9dbc","slug":"crime-barabanki-news-lko569255552","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशी में भर रहे थे कच्ची शराब, धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशी में भर रहे थे कच्ची शराब, धरे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर (बाराबंकी)। आबकारी विभाग की टीम ने जैदपुर पुलिस को साथ लेकर मानपुर गांव के एक घर में छापा मारा। जहां पर घर के अंदर एक पिपिया में 10 लीटर कच्ची शराब और कुछ खाली शीशी बरामद हुई हैं। आबकारी टीम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में गंगाराम शुक्रवार को दिन में करीब चार बजे कच्ची शराब शीशी में भर रहे थे। तभी आबकारी टीम को विश्वसनीय सूत्रों से इसकी सूचना मिली। टीम ने जैदपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर एक घर में छापा मारा तो घर के अंदर गंगाराम पिपिया में भरी 10 लीटर देशी शराब को बोतलों में भरने का काम कर रहे थे।
मौके से आरोपी को पकड़ लिया गया। आबकारी टीम की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध कच्ची शराब बेचने व देसी शराब की खाली शीशी मिलने की धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।