फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

घूस लेते बनाया वीडियो तो लेखपालों ने बंधक बनाकर पीटा

Wed, 24 Feb 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। घूस मांगते वीडियो बनाने पर लेखपालों ने तहसील में फरियादी को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। तहसील भवन के दूसरी मंजिल पर लेखपालों की मनमानी चलती रही और नीचे बैठे अफसरों का इसकी भनक तक नहीं लगी। मोबाइल से सारी रिकॉर्डिंग डिलीट कर स्टांप पेपर पर अपने पक्ष में लिखापढ़ी करवाने पर छोड़ा गया। फरियादी ने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को महंगू का पुरवा मजरे ख्वाजापुर गांव निवासी संजय कुमार पिता की संपत्ति के वरासत के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे। बताया कि इनके पिता की मौत बीते साल 15 नवंबर को हो गई थी। पंद्रह दिन पहले वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। लेखपाल की मांग पर 1800 रुपये घूस के दिए थे। तहसील के दूसरी मंजिल पर राजस्व निरीक्षक के कक्ष में मौजूद लेखपाल से वरासत नहीं होने के बारे में पूछा तो वह चार हजार रुपये की मांग करने लगे। जिसका चोरी से वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर लेखपाल ने अपने अन्य साथियों के साथ दौड़ाकर पकड़ लिया और उसी कमरे में दरवाजा अंदर से बंद कर कई थप्पड़ मारा और मोबाइल फोन का लॉक खुलवाकर वीडियो को डिलीट करा दिया। स्टांप पेपर पर लेखपाल से कोई शिकायत नहीं होने का सहमति पत्र लिखवाकर छोड़ा। इस दौरान फरियादी संजय कुमार तीन घंटे तक तहसील के कमरे में बंद रहा और नीचे बैठक कर रहे अफसरों को इसकी भनक नहीं लगी। छूटने पर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। एसडीएम जितेंद्र कटियार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर तहसीलदार से जांच कराई जा रही है। आरोप सही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed