{"_id":"60315ebf8ebc3ee96a2d89d7","slug":"crime-barabanki-news-lko5658898179","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चल हथगोले और ईंट-पत्थर, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चल हथगोले और ईंट-पत्थर, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सआदतगंज (बाराबंकी)। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में घायल एक बुजुर्ग की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी समेत छह लोग घायल हो गये जिन्हें सीएचसी बड़ागांव से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर एएसपी आरएस गौतम व सीओ दिनेश दुबे ने जायजा लिया व गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मसौली थाना क्षेत्र के मलौली निवासी पुष्कर शुक्ला व रविन्द्र शुक्ला के बीच सहन की भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिसमें पुष्कर शुक्ला ने कटीला तार बांध कर कब्जा कर लिया था। रविन्द्र शुक्ला द्वारा कुछ समय पूर्व थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देने पर पुलिस ने तार को खुलवा कर मामले का पटाक्षेप कर दिया था।
शनिवार की देर शाम पुष्कर शुक्ला अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों को बुलाकर जबरन पुन: तार बांधने लगे जिसका रविन्द्र शुक्ला द्वारा विरोध करने पर पुष्कर अपने पुत्र ललित शुक्ला, राम खिलाड़ी, केशवराम, सहजराम, पुलकित खरे, जय गणेश, जितेन्द्र कुमार, राम सहारे आदि के साथ हथगोला व ईंट-पत्थरों एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें रविन्द्र शुक्ला जान बचाकर जब घर के अंदर भाग गए तो विपक्षियों ने दौड़ा लिया। मारपीट की घटना का वीडियो बना रहे पड़ोसी सत्यम शुक्ला पर पुष्कर एवं उनके समर्थकों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुत्र को पिटता देख पिता जयप्रकाश (65) इनके पुत्र लक्ष्मण व पत्नी पुष्पा (60) पर हमला कर मरणासन्न कर दिया। मारपीट में रविंद्र व उसके दो छोटे बच्चे गुंजा शुक्ला व करुणेश शुक्ला के अलावा शिव वरदान घायल हो गये। वहीं दूसरे पक्ष में जितेंद्र शुक्ला घायल हो गया। मारपीट की सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बड़ागांव में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
जिसमें जयप्रकाश व पुष्पा की हालात गंभीर होने पर तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। जहां जयप्रकाश की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही पुष्पा की हालात गंभीर बनी हुई है। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी है उनके खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।