फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

जुआ खेलने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

Tue, 09 Feb 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। गांव में हो रहे जुआ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बीचबचाव करने पहुंचे एक युवक के परिवार के पर दबंगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। देखते ही देखते मामला सांप्रदायिक बन गया। बिगड़ते हालात देखकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्जकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

मामला थाना जहांगीराबाद इलाके के पखियनपुरवा गांव का है। यहां के पीड़ित रामपाल के अनुसार, रविवार रात गांव निवासी उस्मान से जुआ खेलने को लेकर तिवारी पुरवा निवासी हंसराज मारपीट कर रुपये छीन रहा था। यह देख रामपाल बीचबचाव करने पहुंच गया। इस बीच उस्मान ने रामपाल पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद गांव के पखिया बिरादरी और रावत बिरादरी के बीच पथराव शुरू हो गया। दबंगों ने तमंचे से फायर भी किया।
विज्ञापन

भारी हंगामे से आसपास के गांव केसरीपुर, तिवारीपुरवा ,बुधेड़ा गांव के लोग भी मौके तरफ दौड़े। स्थिति चिंताजनक हो गयी। इसी बीच पीआरवी की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन हालात नियंत्रण से बाहर होते देख तत्काल इसकी सूचना आला अफसरों को दी गयी। इसके बाद एएसपी आरएस गौतम, सीओ सिटी सीमा यादव के साथ रामनगर, देवा, जहांगीराबाद, कोतवाली शहर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में रामपाल रावत, उनकी पत्नी सोनी, पुत्र रितिक घायल हो गए जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। गांव में पुलिस बल तैनात है। सीओ सिटी सीमा यादव ने बताया कि इस मामले में दस आरोपियों उस्मान, अमीन, उमर, सलीम, निजामुद्दीन, शहंशाह, सलमान, ननकऊ, मुनीर, शमीन के खिलाफ केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार किया गया है।

छह जुआरी पकड़े
जैदपुर (बाराबंकी) जैदपुर पुलिस ने छह जुआरियों को जुआ खेलते हुए धर दबोचा है। उनके पास से 2600 रुपये पुलिस ने बरामद करने का दावा किया है। कस्बे के मोहल्ला अलीअकबर कटरा में सोमवार को कुछ जुआरी जुआ खेल रहे थे। जहां पर कस्बा चौकी इंचार्ज ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर घेराबंदी की और छह जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed