{"_id":"600dc4378ebc3e33bf2f62e0","slug":"crime-barabanki-news-lko5615554180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन
बाराबंकी। बड्डूपुर पुलिस ने गांव के बाहर बाग में अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया है। यहां से भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्धनिर्मित तमंचा व बनाने की सामग्री बरामद की है। पंचायत चुनाव निकट होने के कारण इनकी खपत उसी में करने की तैयारी मानी जा रही है। एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस ने इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त पर बाराबंकी, सीतापुर व लखनऊ जिले के कई थाने में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने यह जानकारी पुलिस लाइन में आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी है।
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली था कि डफरपुर गांव के बाहर बाग में स्थित बैकुंठापुर कुटी में अवैध असलहा बनाने की फैैक्टरी चल रही है। इस पर एएसपी आरएस गौतम व सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बड्डूपुर गजेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने वहां दबिश दी। इसमें डफरपुर निवासी आजाद को बैकुंठापुर कुटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी है। यह चोरी व लूट की घटनाओं के साथ स्वयं व अपने साथियों के प्रयोग के लिए अवैध असलहे बनाने का काम करता है।
मौके से पुलिस टीम ने पांच तमंचा, तीन कारतूस, एक अर्द्धनिर्मित तमंचा, आठ नाल, छह लोहे की बट, आठ स्प्रिंग, नौ लोहे के ट्रिगर, ट्रिगर स्प्रिंग, छह लोहे के हैमर, 12 लकड़ी के बट, फायरिंग पिन, लोहे की रिपिट, पेंच, पेंचकस, सुम्मी, बोल्ट, छेनी, लोहे की रेती, सड़सी, हथौड़ी आदि सामान बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि पुलिस की पकड़ में आए अभियुक्त पर बाराबंकी के अलावा लखनऊ के चिनहट, इटौंजा व सीतापुर के सिधौली थाने में लूट, चोरी और अवैध शस्त्र के मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में खपाने की थी तैयारी
अतिसंवेदनशील माना जाने वाला पंचायत चुनाव की सरगर्मी काफी तेज हो गई है। अवैध गतिविधियों के जरिए कुर्सी हथियाने के लिए शराब और बाहुबल का प्रयोग खूब होता है। इसी के मद्देनजर एसपी ने अवैध शराब और अन्य अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाने के लिए कमर कस ली है। ऐसे में अवैध शराब के कारोबारियों तस्करी व असलहों की मांग को लेकर अवैध फैक्टरियों की भट्ठियां धधकने लगती हैं। दोनों पर पुलिस की सख्ती अभी से दिखाई पड़ रही है। तो अपराधी में अपनी तैयारी में हैं।
गुडवर्क में शामिल पुलिस टीम
पुलिस टीम में बड्डूपुर के थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, एसआई जितेंद्र बहादुर सिंह, आरक्षी सुशील कुमार, रमेश पटेल, आरव सिंह, सौरभ व राहुल कुमार आदि मौजूद थे।