{"_id":"600b21428ebc3e2c521f2a1a","slug":"crime-barabanki-news-lko56124003","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों पर मारपीट में 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग स्थानों पर मारपीट में 12 घायल
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। शुक्रवार को कोतवाली के कस्बा स्थकित लिल्हौरा में घर के सामने बने चबूतरा की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामने दोनों पक्ष भिड़ गए और मारपीट होने लगी। इसमें रनबहादुर के पुत्र अमरेंद्र सिंह व पिंकी को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
वहीं लोनीकटरा थाना के चंदीखेड़ा गांव में प्रहलाद की पत्नी बिटाना ने गांव निवासी बच्चा लाल की खाली भूमि पर लकड़ी रखी थी। लकड़ी हटाने को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। बिटाना, दुर्गाप्रसाद की पुत्री राजरानी, पत्नी सुमन व सुनीता को चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस ने सभी को सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया है। कोतवाल धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि मामूली विवाद में मारपीट हुई है।
शिकायत पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। उधर असंद्रा थाना क्षेत्र के मैदीपुर मजरे देवीगंज गांव में शुक्रवार को नाली में पानी निकलने को लेकर अशोक कुमार और रामतीरथ के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष अशोक कुमार, सीमा, मालती देवी, अंशु यादव और दूसरे पक्ष से रामतीरथ और उसकी पत्नी रामपता घायल हो गई। असंद्रा थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई कर सभी घायलों को सीएचसी सिद्धौर भेजा गया है। (संवाद)