{"_id":"600b20868ebc3e2f853c5f31","slug":"crime-barabanki-news-lko5612398128","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपस्थिति दर्ज करने को स्कूल में भिड़े शिक्षक, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपस्थिति दर्ज करने को स्कूल में भिड़े शिक्षक, मारपीट
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। प्रधानाध्यापक द्वारा उपस्थिति पंजिका पर जबरन उपस्थिति दर्ज करने का विरोध करना एक सहायक अध्यापक को महंगा पड़ा। प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापक की पिटाई कर दी। बीचबचाव कर रहे शिक्षामित्र की भी प्रधानाध्यापक ने धुनाई की। पीड़ित अध्यापक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सराही का है। यहां पर तैनात सहायक अध्यापक राम सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की सुबह अध्यापक उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर करके वह ड्यूटी करने लगा। इसी उपस्थिति पंजिका में 9 जनवरी से 17 जनवरी तक प्रधानाध्यापक बृजबिहारी अनुपस्थित थे। पीड़ित का आरोप है कि जब उनसे अनुपस्थिति का कारण पूछा तो नाराज प्रधानाध्यापक ने उपस्थिति पंजिका छीन ली और सभी अनुपस्थित तारीख को जबरन भरने लगे।
विरोध करने पर अभद्रता करने लगे। विवाद बढ़ता देख साथी शिक्षामित्र मनोज द्विवेदी ने बीचबचाव का प्रयास किया तो प्रधानाध्यापक ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी है। शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पीड़ित सहायक अध्यापक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।