फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

क्रिकेट के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला, तनाव, पुलिस बल तैनात

Fri, 15 Jan 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime
सूरतगंज (बाराबंकी)। दो दिन पूर्व क्रिकेट टूर्नामेंट में उपजे विवाद को लेकर एक पक्ष के पांच युवकों ने दो युवकों की स्टंप से पिटाई कर दिया। घटना के समय दोनों युवक कस्बे के एक मिठाई की दुकान पर समोसे खा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद कर रहे चार युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद एएसपी ने भी मौके का जायजा लिया। वहीं तनाव को देखते हुए कस्बे में पुलिस फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र के खलसापुर गांव में 11 जनवरी को क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के मध्य जीत-हार को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। सुढ़ियामऊ कस्बे में रामजी मिष्ठान भंडार पर खलसापुर निवासी रवि सिंह जफरपुर निवासी मोहित सिंह के साथ बृहस्पतिवार दोपहर के बाद समोसे खा रहा था। इसी बीच कस्बे के पांच युवकों ने दुकान पर पहुंचकर रवि व उसके साथ मोहित की स्टंप से पिटाई शुरू कर दी। विवाद की बढ़ती स्थिति देख थानाध्यक्ष रामचंद्र सरोज ने इसकी सूचना अफसरों को दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में फतेहपुर, मोहम्मदपुर खाला, मसौली पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई। वहीं रामनगर सीओ दिनेश दुबे व फतेहपुर सीओ योगेंद्र कुमार के साथ एएसपी आरएस गौतम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एएसपी ने थानाध्यक्ष को दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। घटना को अंजाम देने में कस्बे के पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी सलमान, फरहान, अनस, बिलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इमरान फरार है। दोनों घायलों को स्थानीय पुलिस ने सीएचसी रामनगर भेजा है। कस्बावासियों ने बताया कि चंद कदमों की दूर पर चौकी इंचार्ज अंजेश सिंह व सिपाही मुनीर मौजूद थे। फिर भी युवकों ने घटना को अंजाम दिया। एएसपी ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed