{"_id":"5e726f0f8ebc3e6fab4112e5","slug":"cricket-barabanki-news-lko5142394146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैदपुर पुलिस की टीम ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैदपुर पुलिस की टीम ने जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। स्थानीय नगर पंचायत के खेल मैदान में सद्भावना टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रियाज अहमद ने फीता काट कर किया। पहला मैच जैदपुर पुलिस टीम और जैदपुर एलेवन टीम के बीच खेला गया।
जैदपुर पुलिस टीम के कप्तान अमरेश सिंह बघेल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जैदपुर एलेवन टीम के कप्तान डब्बू जायसवाल ने पहला ओवर जावेद रिजवी को दिया जिन्होंने ने पहले ही ओवर में 27 रन लुटा दिए। नौमीलाल की 114 रनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जैदपुर पुलिस टीम ने 12 ओवरों में 165 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जैदपुर इलवेन की टीम 12 ओवरों में सात विकेट खो कर मात्र 128 रन ही बना सकी। जैदपुर पुलिस टीम के बल्लेबाज नौमीलाल के शानदार 114 रन की पारी खेलने पर उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन
जैदपुर पुलिस टीम की ओर से कप्तान अमरेश सिंह बघेल ने 22 रन तो वहीं जैदपुर एलेवन की ओर से दिलकश रिजवी ने 62 रन बनाए थे। इस अवसर ईओ योगेश प्रताप मिश्रा, टूर्नामेंट के आयोजक वसीम खान, रिन्कू, बब्लू खान, इमदाद, अबसार, खुर्शीद, राम सिंह, उमैर अंसारी व सभासद यासिर अराफात कैफी सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।