फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Counting of votes will be done under the supervision of third eye.

Barabanki News: तीसरी आंख की नजर में होगी मतगणना

Sat, 01 Jun 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 01 Jun 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done under the supervision of third eye.
बाराबंकी। मतगणना को लेकर नवीन मंडी परिसर पूरी तरह से तैयार हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच पूरा मतगणना स्थल तीसरी आंख की सघन निगरानी में रहेगा। शुक्रवार देर शाम जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंडी स्थल पहुंच कर तैयारियों का जायजा भी लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान कार्मिकों को कोई असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां पर मतगणना होगी वहां पर सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। गर्मी में मतगणना कार्मिकों को कोई असुविधा न हो इसके दृष्टिगत शेड में पंखे कूलर आदि की व्यवस्था के साथ ही शुद्ध पेयजल का इंतजाम भी रहेगा। मतगणना के रुझानों के बारे बाहर जुटने वाले कार्यकर्ताओं को जानकारी देने के लिए पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि वीवीपैट की गिनती, ईवीएम लाने ले जाने की व्यवस्था के साथ ही चुनाव आयोग ने जिन-जिन बिंदुओं पर निर्देश जारी किए थे वह सभी भी पूरे करा लिए गए हैं। जिले की सभी छह विधानसभाओं की मतगणना को लेकर प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। इन्हीं टेबल पर मतगणना का कार्य कराया जाएगा। गेट नंबर एक से सिर्फ मतगणना कार्मिक और मीडिया कर्मियाें को प्रवेश मिलेगा। मतगणना स्थल के गेट पर सभी को पूरी तलाशी के बाद ही परिसर के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed