फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki Election Result 2022Barabanki Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindinting

Barabanki Election Seat Result 2022: आज आएगा फैसला, तय होंगे विधायक

Thu, 10 Mar 2022 12:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2022 12:17 PM IST
सार

आखिरकार जिस घड़ी का इंतजार था वह समय आ गया। विधानसभा की छह सीटों पर बीती 27 फरवरी को 15 लाख 72 हजार 906 मतदाताओं ने किन छह चेहरों को विधायक के रूप में चुना है। इसका फैसला बृहस्पतिवार को हो जाएगा।

विज्ञापन
Barabanki Election Result 2022Barabanki Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindinting
UP Election 2022 - फोटो : PTI

विस्तार

बाराबंकी। आखिरकार जिस घड़ी का इंतजार था वह समय आ गया। विधानसभा की छह सीटों पर बीती 27 फरवरी को 15 लाख 72 हजार 906 मतदाताओं ने किन छह चेहरों को विधायक के रूप में चुना है। इसका फैसला बृहस्पतिवार को हो जाएगा। नवीन मंडी परिसर में विधानसभावार बनाए गए मतगणना स्थल पर मतों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुबह आठ बजे से ईवीएम की गिनती से पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। नवीनमंडी में प्रेक्षक, आलाधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी व एजेंट के आने-जाने के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में विधानसभा की छह सीटों पर कुल 51 प्रत्याशियों का बृहस्पतिवार को भाग्य का फैसला होगा। मतगणना को लेकर विधानसभा सीटवार 14-14 टेबल लगाई गईं हैं। प्रत्येक टेबल पर चार-चार कर्मचारी मतों की गिनती करेंगे। प्रेक्षक की मौजूदगी में एजेंट के समक्ष स्ट्रांग रूम की सील को खोला जाएगा। मतगणना में लगे कर्मचारियों को सुबह छह बजे कार्यस्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार सबसे पहले हैदरगढ़ विधानसभा सीट का परिणाम आने की संभावना है। विधानसभा कुर्सी सीट की गणना 35 चक्र में तो रामनगर और हैदरगढ़ सीट की मतगणना 31-31 चक्र में पूरी होगी।
विज्ञापन


इसी तरह बाराबंकी और जैदपुर सीट की गणना 34-34 तो दरियाबाद सीट की मतगणना 36 चक्र में पूरी होगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन के अफसर पूरे दिन नवीन मंडी स्थल पर ही तैयारियों को पूरा कराने में जुटे रहे। मतगणना स्थल से लेकर दो सौ मीटर की दूरी तक कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। इस बार 15 लाख 72 हजार 906 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें 8 लाख 37 हजार 823 पुरुष तो 7 लाख 29 हजार 723 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं 5360 पोस्टल बैलेट के मतपत्र भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

हर चक्र के बाद मिलेगी मतों की जानकारी
मतगणना के दौरान हर चक्र की गणना पूरी होने के बाद आरओ द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से मतों की जानकारी दी जाएगी। इसमें विधानसभा क्षेत्रवार संबंधित अधिकांश प्रत्याशियों को मिले मतों का ब्योरा रहेगा। इसके बाद प्रत्येक चक्र में बूथवार पड़े मतों की गिनती निर्वाचन आयोग के इनकोड वेबसाइड पर अपलोड की जाएगी।

विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध
कानून व्यवस्था को लेकर विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों द्वारा किसी भी प्रकार के जुलूस निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। जीत का प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद पुलिस की निगरानी में विजेता को उसके घर तक भेजा जाएगा। इस संबंध में पहले ही पार्टी जिलाध्यक्षों और प्रत्याशियों को अवगत कराया जा चुका है।

84 टेबल पर 336 कर्मी गिनेंगे वोट
प्रत्येक विधानसभा सीट पर ईवीएम में वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गईं हैं। एक टेबल पर चार कर्मचारी मतों की गिनती करेंगे। वहीं पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए बाराबंकी सीट पर तीन तो पांच अन्य सीटों पर दो-दो टेबल लगाई गईं हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 52 कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके लिए शेष को रिजर्व के रुप में रखा गया है। पोस्टल बैलेट की गिनती आधे घंटे में की जाएगी। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरु होगी।

मतगणना स्थल पर यह चीजें रहेंगी प्रतिबंधित
मतगणना स्थल पर लैपटॉप, मोबाइल, असलहा आदि के साथ पानी की बोतल या अन्य किसी प्रकार का तरल पदार्थ के जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed