फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Counseling today in Janesma

Barabanki News: जनेस्मा में काउंसलिंग आज

Thu, 25 May 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 25 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Counseling today in Janesma
बाराबंकी। जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में सत्र 2023-24 में बीए प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 23 मई तक पंजीकरण करा चुके छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग कराई जाएगी। यहां के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि 25 मई को सुबह 11 बजे से अपरान्ह साढ़े 12 बजे के बीच महाविद्यालय परिसर में काउंसलिंग होगी। सभी छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय पर काउंसलिंग कराना होगा। इसके साथ पंजीकरण फार्म, काउंसलिंग फार्म, पंजीकरण शुल्क का चालान एवं रसीद की मूल कापी, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अंकपत्र व प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, ईवीएस प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं पूर्ण रूप से भरा हुआ अभिभावक द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा पत्र लाना अनिवार्य होगा। काउंसलिंग के बाद सभी छात्र-छात्राओं को अंतिम संस्था द्वारा निर्गत स्थानांतरण प्रमाण पत्र व चरित्र प्रमाण पत्र निर्धारित काउंटर पर जमा करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed