फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona vaccination

दो हजार कर्मियों को दी गई कोरोना की दूसरी खुराक

Sat, 20 Feb 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
बाराबंकी। जिले के दो हजार स्वास्थ्य कर्मियों को शुक्रवार को कोरोना की दूसरी खुराक दी गई। इसके लिए जिले के दस अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया। नामित नोडल अधिकारियों ने अस्पतालों में पहुंच टीकाकरण का जायजा लिया और दूसरी डोज लगवाने के लिए आए स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। इस बार भी टीका लगवाने में महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा कहीं ज्यादा रहीं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी खुराक दिए जाने के लिए जिले के दस अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया। इन केंद्रों के माध्यम से 2072 को दूसरी डोज दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। लेकिन इस दौरान करीब 2003 कर्मियों ने अस्पतालों में पहुंचकर कोरोना का दूसरा टीका लगवाया। इस बार भी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। इस दौरान 613 पुरुषों और 1390 महिलाओं को कोरोना की दूसरी खुराक दी गई।
विज्ञापन

कोरोना का दूसरा टीका लगवाकर सीएचसी सिद्धौर पर मौजूद डॉक्टर नरेन्द्र ने बताया कि कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है इसलिए इसको लेकर किसी तरह का भ्रम न पालें। हम लोगों को पहला टीका लगने के बाद आज दूसरा टीका लगाया गया। हम लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार रामसनेहीघाट पर एएनएम बृजबाला द्वारा अनुराग पाठक और विशाल वर्मा को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। इन लोगों ने बताया कि कोरोना का टीका लगवाकर ही हम कोरोना की जंग जीत सकते हैं। इसलिए जिन लोगों का नाम लिस्ट में आ गया हो उन्हें टीका जरुर लगवाना चाहिए।
कहां कितने लोगों ने लगवाया टीका
जिला अस्पताल में 110, जिला महिला अस्पताल में 132, हिंद अस्पताल में 330, मेयो अस्पताल में 264, रामसनेहीघाट में 196, सतरिख में 272, हैदरगढ़ में 146, त्रिवेदीगंज में 149, सिद्वौर में 202 और जाटाबरौली में 191 को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया।

2072 कर्मियों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया जाना था लेकिन शाम तक 2003 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। इसके लिए जिले में दस अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। वहीं नामित किए गए नोडल अधिकारी पूरे दिन भ्रमण पर रहे। शासन से निर्देश मिलने के बाद अगले चरण की तिथि जल्द ही निर्धारित की जाएगी।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed