फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona vaccination

दूसरे चरण में 2282 कोरोना योद्वाओं को लगा टीका

Sat, 23 Jan 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
बाराबंकी। सिद्धौर सीएचसी पर एसीएमओ डॉ.राजीव सिंह ने सीएचसी पर तैनात ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी दिव - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। कोरोना के खात्मे के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में 2282 को कोरोना योद्धाओं ने जोश और जज्बे के साथ टीका लगवाया। जिले के 10 केंद्रों पर बनाए गए करीब 30 बूथों पर तैयारी पूरी थी। डीएम ने सीएमओ के साथ कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे सबसे पहले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने टीका लगवाकर अभियान की शुरूआत की। इसके बाद यहां पहुंचे डीएम के सामने सीएमएस डॉ. एसके सिंह को टीका लगा। टीका लगाने वाली महिला कर्मचारी ने सीएमएस को दूसरी डोज देने की जानकारी देने से लेकर तीस मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रहने की सलाह दी। कई केंद्रों पर एक से दो घंटे तक विलंब से टीकाकरण शुरू हुआ। समय सीमा एक घंटा बढ़ाने के बाद शाम छह बजे तक 2282 स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर, आंगनबाड़ी आदि टीका लगवाने में शामिल रहे।
विज्ञापन

इसी तरह हिंद अस्पताल में एएनएम सत्यप्रभा ने पहला टीका सुबह 10.15 बजे विनोद को लगाया। तो यहीं दूसरे बूथ पर मौजूद एएनएम अर्चना ने 10.17 बजे कोरोना का पहला टीका रोहित को लगाया। वहीं मेयो अस्पताल में एएनएम सविता द्वारा 10.22 बजे कोरोना का टीका डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव को लगाया। एक अन्य बूथ पर एएनएम रश्मि ने 10.40 बजे मान सिंह को कोरोना का टीका लगाया। इसके बाद जिले भर के दस केंद्रों पर शुरू हुआ टीकाकरण अभियान शाम 6 बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मील का पत्थर साबित होगा यह टीका
सीएचसी सिद्धौर पर सुबह 11.05 बजे मुझे कोरोना का टीका लगा। जब से लिस्ट में नाम होने की जानकारी मिली तब से मैं टीका लगवाने को लेकर काफी उत्साहित था। टीका लगवाने के बाद मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई। यह टीका कोरोना जैसी महामारी से निपटने में मील का पत्थर साबित होगा।
-अमरेश यादव, फार्मासिस्ट
टीके को लेकर न रहे किसी प्रकार का भ्रम
कोरोना का टीका सबसे पहले मैंने इसलिए लगवाया कि मेरे साथ कार्य करने वाले अन्य कर्मियों में टीके को लेकर किसी प्रकार का कोई भ्रम न रहे। टीका लगवाने के बाद से ही मैं खुद को पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। टीका लगवाने के बाद कर्मियों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
-डॉ. एसके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
मुझे नहीं है किसी प्रकार की कोई दिक्कत
जानकारी के बाद टीका लगवाने को लेकर मन में काफी उत्साह था। बूथ पर मौजूद एएनएम रश्मि द्वारा सुबह 10.18 बजे मुझे टीका लगाया गया। इसके बाद मुझे आधा घंटा तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया। अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रही हूं। मुझे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
-डॉ. रूपम दास
टीका लगवाकर महसूस कर रही हूं गौरवान्वित
शाम को एसएमएस के जरिए जानकारी हुई कि टीकाकरण वाली लिस्ट में मेरा भी नाम है। सुबह बूथ पर पहुंची तो यहां पर मौजूद एएनएम सत्यप्रभा द्वारा 10.22 पर टीका लगाया गया। टीका लगवाकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
-डॉ. आस्था
टीका लगवाने के लिए लोगों को किया प्रेरित
टीका लगाए जाने से पहले जो झिझक थी टीका लगने के बाद वह पूरी तरह से दूर हो गई। फिर मैं करीब आधा घंटे तक ऑब्जर्वेशन कक्ष में रही। जब मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई तो मैंने अन्य लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
-डॉ. प्रकृति शुक्ला
पहला टीका मेरे लिए बड़ा अवसर
आज का पहला टीका मैंने लगवाया है, अपने को गौरवान्वित फील कर रहा हूं। वैक्सीनेशन से घबराने की जरूरत नहीं है। निसंकोच सभी टीका लगवाएं और कोरोना को देश से भगाएं। यह टीका सभी को बिना किसी भय के लगवाना चाहिए।

-डॉ. एसके सिंह, जिला अस्पताल
वर्जन
कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में दस केंद्रों के माध्यम से करीब 2282 सौ लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान डीएम के साथ कई केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिन लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया उनको किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। टीकाकरण को लेकर चलाया गया दूसरे चरण का अभियान भी पूरी तरह से सफल रहा।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed